माखन चोरी लीला व रास कथा से भक्त हुए भावविभोर

Apr 8, 2026 - 19:41
 0  9
माखन चोरी लीला व रास कथा से भक्त हुए भावविभोर

भागवत कथा के छठे दिन कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी ने मोहा मन

सरोजनीनगर-लखनऊ।  नगर पंचायत कार्यालय बंथरा के पास आयोजित पंचम श्रीमद् भागवत कथा का छठे दिन की कथा में भगवान श्री कृष्ण की माखन चोरी लीला की कथा श्रद्धालु भक्तों को श्रवण कराई भगवान श्री कृष्णा योगेश्वर ने सभी गोपियों के साथ रास रचाया। रस पंच अध्याय के माध्यम से आचार्य सुखदेव जी महाराज ने सनातनी भक्तों को संदेश दिया कि भगवान वासना से परे हैं योगेश्वर भगवान मोर मुकुट धारण करते हैं मोर  पूर्णता वासना से मुक्त होता है अक्रूर जी के द्वारा कृष्ण और बलराम का श्री धाम वृंदावन से मथुरा आगमन गोपियों द्वारा गाया हुआ भगवान के बिरह में गोपी गीत जैस की श्रवण मात्र से ही जीवन का संपूर्ण क्लेश खत्म हो जाता है व्यास जी ने बताया कि ऐसे गीत को नित्य प्रतिदिन श्रवण करना चाहिए कथा विश्राम से पूर्व कंस का वध एवं मथुरा से द्वारकापुरी में भगवान गए भगवती रुक्मणी के साथ भगवान श्री कृष्ण के विवाह महोत्सव का सभी श्रद्धालु सनातनी भक्तों ने आनंद लिया एवं कृष्ण उर रुकमणी विवाह की दिव्या झांकी के दर्शन किया। उसके बाद पूजन आरती के बाद श्रोताओं को लइया और फल के अलावा प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में भक्तगणों को प्रसादी में पूड़ी और सब्जी वितरित की गई।