स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने युवतियां : प्रो0 अंजू चौधरी

Sep 9, 2025 - 08:37
Sep 9, 2025 - 08:50
 0  4
स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने युवतियां : प्रो0 अंजू चौधरी

सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड द्वारा प्रायोजित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह

फैशन डिज़ाइनिंग ट्रेड में 50 शिक्षित एवं बेेरोजगार युवतियों को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

कानपुर। महिला महाविद्यालय पीजी कालेज की प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉ0 अंजू चौधरी ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। फैशन डिज़ाइनिंग के प्रशिक्षण के पश्चात छात्राएं स्वरोजगार करके आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकती है और देश के विकास में योगदान दे सकती हैं। प्रोफेसर चौधरी सोमवार को सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एवं भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के राश्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा महिला महाविद्यालय पीजी कालेज परिसर में आयोजित होने फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम केे उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।
        इस मौके पर सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड सुश्री इतिशा श्रीवास्तव ने कहा कंपनी अपनी सीएसआर योजना के माध्यम से शिक्षित एवं बेरोजगार युवतियों के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम दौरान प्रतिभागियों को 720 घंटे निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएग। उन्होंने बताया कि सफलतापूर्वक प्रशिक्षण् करने वाली प्रतिभागियों को निसबड द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा सीयूजीएल द्वारा टूलकिट दी जएगी। इस मौके पर सीयूजीएल की शिवानी सिंह ने यह यह कार्यक्रम उद्यमिता के लिए प्रेरित करता है इस प्रशिक्षण के बाद अपना का व्यवसाय शुरू कर सकती है और दूसरों को रोजगार दे सकती है। वह अपना और अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना सकती है। सीयूजीएल के विशाल कृष्णा ने कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं ही समाज में सक्रिय भूमिका निभाती है इसलिए सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ऐसी महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। जिन बेटियों को घर से बाहर काम करने की अनुमति नहीं है, वह घर पर रहकर ही यह काम शुरू कर सकती है। धन्यवाद ज्ञापन कालेज की कैरियर निर्देशन एवं परामर्श समिति की समन्वयक प्रो. प्रज्ञा श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मधु गुप्ता द्वारा किया गया।