राजेश सिंह चैहान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत

Oct 28, 2026 - 20:41
 0  1
राजेश सिंह चैहान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत

सरोजनीनगर के हरौनी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर के हरौनी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चैहान को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
          सरोजनीनगर ब्लॉक प्रमुख सुनील कुमार रावत, राजा बिजली पासी वार्ड-द्वितीय के पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत, भाजपा जिला प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह पिंकू और जिला उपाध्यक्ष चंद्र सिंह ने राजेश सिंह चैहान को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने कहा कि राजेश सिंह चैहान को प्रदेश कार्यसमिति में जिम्मेदारी मिलने से सरोजनीनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देना कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला कदम है। राजेश सिंह चैहान के मनोनयन पर क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और इसे सरोजनीनगर के लिए गौरव का विषय बताया।