पटना का मौसम खराब, कोलकाता-पटना फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग, विमान में 180 यात्री और 06 क्रू मेंबर थे सवार
सरोजनीनगर, संवाददाता। पटना में खराब मौसम के कारण शुक्रवार शाम कोलकाता से पटना जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान लैंडिंग नहीं कर सकी। एयरपोर्ट के ऊपर कई चक्कर लगाने के बाद पायलट ने चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
सूत्रों के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या (6म्-6917) कोलकाता से पटना जा रही थी। विमान में 180 यात्री और 06 क्रू मेंबर सवार थे। पटना पहुंचने पर वहां खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते विमान संचालन प्रभावित हो गया। पायलट ने कई बार विमान को एयरपोर्ट के ऊपर होल्ड कराया, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद पायलट ने लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को शाम करीब 5रू15 बजे सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक मौसम सामान्य होने के बाद फ्लाइट को दोबारा पटना के लिए रवाना करने की तैयारी की जा रही थी।
