वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे से गूंजा लखनऊ, सपा ने निकाला मार्च
कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनुच्छेद 326 का किया सार्वजनिक वाचन, राष्ट्रगान के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के चार पुतले फूंके
लखनऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर दो से आठ अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ एवं ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत बुधवार को सपा ने लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। कैसरबाग स्थित जिला कार्यालय, 6 लाजपत राय भवन पर सुबह 11 बजे से ही बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटने लगे। दोपहर करीब 12 बजे जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ और जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के लिए मार्च करते हुए रवाना हुए।
मार्च में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां सबसे पहले संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक रूप से वाचन किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
राष्ट्रगान के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के चार पुतले फूंके। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा की मांग उठाई। पार्टी की ओर से कहा गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था जरूरी है। सपा इस अभियान के जरिए वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर जनजागरण कर रही है। ऐसे मार्च और कार्यक्रमों को पार्टी ने प्रदेशभर में अभियान का हिस्सा बनाया है।
मार्च में राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, सांसद आरके चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व मंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी, रामसिंह राणा, निर्मल सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह, पूर्व विधायक गोमती यादव, राजेन्द्र यादव, अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, ब्लॉक प्रमुख ऊषा सेन, फिदा हुसैन अंसारी और प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बॉक्स : ये प्रमुख रूप से रहे मौजूद
दिनेश कुमार सिंह, चौधरी ज्ञान सिंह, रंजीत यादव, वीरपाल सिंह यादव, महेश सिंह लोधी, वीर बहादुर सिंह, एसयू खान ‘भईया जी’, राशिद अली, रूप नारायण यादव, अकरम उर्फ बब्लू, रामसागर यादव, छविलाल रावत, सिकन्दर यादव, पायल सिंह, वन्दना चतुर्वेदी, देवीबक्श सिंह, राजबाला रावत, रामनरेष पाल, अनिल पासी, अशर्फीलाल धीमान, ललिता राजपूत लोधी, रितु अग्रवाल, अर्चना रावत, रवि यादव, अशफाक सिद्दीकी, सुनील भदौरिया, वीरेन्द्र जौरिया, मो. इब्राहीम, अरविन्द गौतम, जितेन्द्र सिंह यादव ‘अतुल’, अजमेर सिंह यादव, रमेश सिंह ‘रवि’, उमाशंकर वर्मा, चन्द्रशेखर यादव, अजय कुमार रावत, सोनीश कुमार मौर्या, भारत यादव, हरिशंकर यादव, सुन्दर लाल रावत, रामप्रकाश यादव, यशवीर लोधी, रामसमुझ रावत, दुर्गेश यादव ‘सोनू’, शिवेंद्र यादव ‘हनी’, धीरज यादव, अशोक ‘देव’, प्रवेश यादव, दिनेश कुमार मिश्रा, नागेन्द्र सिंह यादव, महेन्द्र यादव, वीना रावत, नेहा यादव, मेहनाज खान, सुहागवती रावत, सतीष गुप्ता, मनमोहन सिंह, सुजीत यादव, शहीम खान, मनोज कुमार यादव, विजय यादव, शिवशंकर लोधी, मोहनलाल रावत, मुन्नी पाल, शैलेन्द्र यादव ‘टुल्लू’, अजीत साहू, सुशील यादव ‘गुड्डू’, हरिपाल यादव, रामकिशोर ‘जग्गी’, मो. सारिक, पंकज रावत, प्रेमचन्द्र यादव, रामबाबू चौरसिया, राममिलन यादव, पार्षद केशव रावत, प्रमोद यादव, सुनील रावत, अखिलेश भार्गव, फारूख प्रधान, शिवकुमार टाइगर, ओम कुमार लोधी, शैलेन्द्र यादव, अंजनी प्रकाश यादव, हारून अजीज, प्रेमलता यादव, लता जायसवार, ममता रावत, मनोज कुमार पाल, संजय यादव, राजकुमार ‘गुड्डन’, अवधेश यादव, राजकिशोर रावत, विजय लक्ष्मी निषाद, जीएच जैदी, शैलेन्द्र सिंह, विजयश्री गौतम, प्रीती यादव, सीमा लोधी, रामजी यादव, रामकरन यादव, सर्वेश सिंह यादव, सर्विन्द यादव, कुलदीप कुमार, रीता यादव, सुमित राजभर, मनीष यादव, पन्ना लाल रावत, संतोष सिंह यादव, संदीप सिंह यादव, रामनाथ यादव, रईश अहमद, शगीर खान ‘अंगूर’, लल्लन भाई, हिमांशू यादव, शुभांगी द्विवेदी, एन. इशरत बेग, रिजवान प्रधान, रिषि प्रजापति, रवि वर्मा, सूरज चौरसिया, मतीन सिद्दीकी, अभिषेक गुप्ता, नईमुद्दीन, अंकुर गुप्ता, रेखा यादव, रईश कुरैशी, उर्मिला रावत, राजू कुरैशी, नरोत्तम सिंह यादव, यादवेन्द्र यादव ‘गब्बर’, त्रिभुवन सिंह, शान्ती यादव, नीलम पाण्डेय, सीमा दुबे, मोईन खान, राघवेन्द्र यादव, मनीषा शाहा, जिला पंचायत सदस्य अरुण रावत, दीपक महाकाल, संतोष कुमार धरकार, अभय मुलायम, मो. रईश, अजीत यादव ‘पवन’, फिरोज खान, राजू रावत, नितुल शर्मा, लक्ष्मी यादव, संदीप कुमार यादव, रोमेश कुमार गौतम, गोविन्द यादव, मोहित पाल, त्रिभुवन सिंह, सूरज रावत, रामनारायण रावत, दीपक राजवंशी, शिवशंकर राजपूत, शिवम यादव ‘गोलू’, अरविन्द यादव, सोनू यादव, अमित यादव ‘बक्षी’, शुभम यादव, मयंक यादव, शिवम यादव, अजीत यादव, नितिक रावत ‘गोलू’, सुमन रावत, देशराज विश्वकर्मा, लालू यादव संदीप, कमलेश प्रधान, अवशेष कश्यप, सूर्यसेन त्यागी, मनीष यादव, शुभम यादव, वीर सिंह यादव, अनवर अंसारी, अरुण वाल्मीकि, रामनारायण रावत, सौरभ चौरसिया और मो. आमिर समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
