अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में भावनात्मक माहौल में मना मदर्स डे

May 9, 2026 - 19:49
 0  5
अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में भावनात्मक माहौल में मना मदर्स डे


बच्चों ने माताओं के चरण धोकर लिया आशीर्वाद, गीत-नृत्य और विशेष प्रस्तुतियों ने जीता दिल



सरोजनीनगर-लखनऊ। अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में मदर्स डे बड़े हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनकी माताएँ भी उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई। विद्यालय परिसर पूरे दिन पारिवारिक स्नेह, उत्साह और भावनाओं से सराबोर नजर आया।
                कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करते हुए उनके चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह संस्कार पूर्ण और भावुक दृश्य सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। मां और बच्चों के बीच प्रेम एवं सम्मान के इस विशेष पल ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग, भाषण, गीत, नृत्य और अन्य विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया। विद्यालय के आदरणीय प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उन्होंने विद्यार्थियों, माताओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। विद्यालय की निदेशिका जतिंदर वालिया ने कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है, जिनके संस्कार और मार्गदर्शन से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अपनी माताओं का सम्मान करने और उनका आदर करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में दरोगा खेड़ा शाखा की प्रधानाचार्या इंदु चंदेल, रामगढ़ शाखा की प्रधानाचार्या नीरजा सिंह, पारा शाखा की प्रधानाचार्या देबजानी मुखर्जी तथा मोहन शाखा की प्रधानाचार्या अनीता झा भी उपस्थित रहीं। सभी ने माताओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।