अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
53 किलो का केक काटकर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मोत्सव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीडीए के जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को कैसरबाग स्थित पार्टी के जिला कार्यालय, 6 लाजपत राय भवन में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 53 किलो का बूंदी का केक काटा गया तथा भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लेकर अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, सांसद आर.के. चौधरी, जिलाध्यक्ष जयसिंह 'जयंत' तथा जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान सहित वरिष्ठ नेताओं ने केक काटकर जन्मदिन की शुरुआत की। इसके बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, एक्सप्रेस-वे, मेट्रो और युवाओं के रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की विचारधारा को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर, गोमती यादव, श्याम किशोर यादव, राजेंद्र सिंह, सूर्यकुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह, स्नातक एमएलसी प्रत्याशी कांती सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कनौजिया, राजबाला रावत, प्रदेश सचिव रंजीत यादव, त्रिवेणी पाल, रामनरेश चौरसिया, रामगोपाल यादव, राशिद अली, वीर बहादुर सिंह, विजय सिंह यादव, चौधरी ज्ञान सिंह, इंजीनियर संदीप यादव, एस.यू. खान 'भईया जी', महेश सिंह लोधी, वरिष्ठ नेता हरिशंकर यादव, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष टी.बी. सिंह, राजकुमार यादव, विनोद कुमार यादव, बचान सिंह यादव, इब्राहीम मंसूरी, रितु अग्रवाल, अनिल पासी, ललिता राजपूत, रामनरेश पाल, सुनील भदौरिया, जलाल अकबर खान, अरविंद गौतम, ब्लॉक प्रमुख ऊषा, दिनेश भौकाली, जिला कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा एवं चंद्रशेखर यादव, सोनीश कुमार मौर्य, गणेश प्रताप यादव 'डी.के.', नईमुद्दीन बेग, रामसागर पासी, मनीष यादव, जिला सचिव सुजीत यादव, मनमोहन सिंह, मनोज कुमार यादव, सत्येंद्र रावत, संगीत गौतम, मोहम्मद इशरार, विजय यादव, अंकित यादव, अशोक यादव 'देव', लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शशिलेंद्र यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार रावत 'टाइगर', शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हारून अजीज, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार 'ज्ञानू', पूर्व चेयरमैन एन. इशरत बेग, पार्षद सनी रावत, रामनाथ रावत, विजयश्री गौतम, जिला पंचायत सदस्य पन्ना लाल रावत, अरुण यादव, शौकत अली, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, संतोष यादव, गोविंद यादव, त्रिभुवन सिंह, राघवेंद्र यादव, अवशेष कश्यप, सुषमा निर्मल, शिवम यादव 'गोलू' सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में नारे भी लगाए।
