Political War: Bihar में मटन पर संग्राम, Assam में Rahul की 'भविष्यवाणी' से सियासत गर्म

Aug 17, 2025 - 16:49
 0  0
Political War: Bihar में मटन पर संग्राम, Assam में Rahul की 'भविष्यवाणी' से सियासत गर्म

बिहार के लखीसराय में चुनावी माहौल के बीच एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां जेडीयू नेता ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के कार्यक्रम में लोगों के लिए मटन पार्टी का आयोजन किया गया। यह घटना सावन के महीने में हुई, जिसको लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोगों ने मटन खाकर खुशी जताई, तो वहीं कुछ लोगों ने मटन न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। एक व्यक्ति ने कहा, "जब खाना नहीं खिला सकता आई पी एल बिहार क्या चला सकता है आप ये? बताइए?" इस मामले पर आरजेडी नेता और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने निशाना साधते हुए इसे दोहरा चरित्र बताया है। दूसरी तरफ, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी डिग्री दिखाने की चुनौती दी है। वहीं, असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके जेल जाने की भविष्यवाणी की है।