बच्चों को सिर्फ शिक्षा नही संस्कार भी दे शिक्षक : अंकुर

Sep 6, 2025 - 19:32
Sep 7, 2025 - 15:32
 0  46
बच्चों को सिर्फ शिक्षा नही संस्कार भी दे शिक्षक : अंकुर

ताराशक्ति केन्द्र देवलोक कालोनी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सरोजनीनगर-लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ0 राजेश्वर सिंह द्वारा देवलोक कालोनी में स्थापित किये गये तारा शक्ति केन्द्र के संचालक अंकुर राज किशोर ने कहा कि शिक्षक बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही उन्हें अच्छे संस्कार और शिष्टाचार भी सिखाने चाहिए, क्योंकि एक अच्छा शिक्षक वह है जो अपने छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। शिक्षा और संस्कार एक दूसरे के पूरक हैं और बिना संस्कारों के शिक्षा अधूरी होती है। श्री अंकुर शनिवार को ताराशक्ति केन्द्र प्रतिभागियों द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों को ज्ञान प्रदान करती है और उनकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाती है, जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। जबकि संस्कार बच्चों को जीवन के महत्वपूर्ण नैतिक मूल्यों, जैसे ईमानदारी, सम्मान, दूसरों की मदद करना और सही-गलत में अंतर करना सिखाते हैं। व्यक्तित्व निर्माण में संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि ये बच्चों के चरित्र को मजबूत बनाते हैं और उन्हें एक बेहतर इंसान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक सिर्फ पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता, बल्कि उसे गुरु की तरह अपने शिष्यों को संस्कार भी देने पड़ते हैं, ताकि बच्चे अपने जीवन में सफलता और समृद्धि हासिल कर सकें। शिक्षक छात्रों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और उन्हें जीवन की राह पर चलने के लिए आवश्यक नैतिक और व्यक्तिगत शिक्षा देते हैं। शिक्षकों को यह सिखाना महत्वपूर्ण है कि वे शिक्षकों का सम्मान करें और उनके द्वारा सिखाए गए ज्ञान और मूल्यों के प्रति आभार व्यक्त करें, क्योंकि उनकी मेहनत ही बच्चों के भविष्य को आकार देती है। इस मौके पर शिक्षिका शशि रावत, वर्षा राजपूत व पूजा रावत मौजूद रही।