स्वतंत्रता दिवस पर रंजीत रावत के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Aug 15, 2026 - 19:16
 0  20
स्वतंत्रता दिवस पर रंजीत रावत के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

बंथरा में शान से लहराया तिरंगा, निकली विशाल बाइक यात्रा

चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

 भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा क्षेत्र

नगर पंचायत से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा कई इलाकों से होकर गुजरी, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

 
सरोजनीनगर-लखनऊ। लखनऊ के नगर पंचायत बंथरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को एक विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन के कैंप कार्यालय से हुआ।

    चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागी अपनी बाइकों पर हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे। यह तिरंगा यात्रा जुनाबगंज, कटीबगिया, लतीफ नगर, भटगांव, रामचैरा और हनुमान मंदिर जैसे विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी।

      यात्रा का समापन पुनः नगर पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर हुआ। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने श्भारत माता की जयश् और श्वंदे मातरमश् के नारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया।

 इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती रावत, विधायक प्रतिनिधि राजेश त्रिपाठी, उमाशंकर त्रिपाठी, केएन सिंह, अजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, वीरू चैरसिया, बाबा गुप्ता, इरशाद अली, सभासद आशीष गौतम, सभासद हुकुम सिंह, बृजेश, रेनू सिंह, वीरेंद्र रावत, पप्पन सिंह, सुभाष पासी, प्रदीप रावत, राजकुमार गौतम, अंकित गौतम, बच्चू लाल पासी, रामधर रावत, दीपू गौतम, अर्जुन रावत, इमरान खान, पिंटू रावत, आदित्य रावत, शौकत अली, अमित रावत, विकास पासी, आशीष रावत, एंकर रावत और दिलीप रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।