जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, मातृशक्ति का सम्मान: रंजीत रावत
पांच सौ से अधिक महिलाओं को कराया भोजन, अंगवस्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद
सरोजनीनगर-लखनऊ। नगर पंचायत बंथरा के चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत ने गुरुवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर सेवा और सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने हमीरपुर, उम्मेदखेड़ा, खांडे देव और किशुनपुर-कौड़िया की ढाई सौ से अधिक महिलाओं को भोजन कराया और अंगवस्त्र भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और जरूरतमंदों की सेवा करने का दिन है।
इस मौके पर रंजीत रावत ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान, बुजुर्गों का आशीर्वाद और जरूरतमंदों की सहायता ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। जनसेवा के कार्यों से उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है। उनका प्रयास है कि बंथरा नगर पंचायत के विकास के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद भी निरंतर की जाती रहे। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उन्हें सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती, महिला संगठन अध्यक्ष संध्या रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पासी, समाजसेवी एवं पत्रकार अंकुर राज किषोर पासी, सभासद आशीष गौतम, हंसराज रावत, हुकुम सिंह एवं अतुल कुमार तथा नामित पार्षद राहुल रावत एवं पूर्व प्रधान प्रदीप रावत मौजूद रहे।
