होली के रंगों में एकता और भाईचारे का संदेश : रीना चौधरी
समाजसेवी सुन्दर लाल रावत द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह, नेताओं ने दिया एकता का संदेश
महाराजा बिजली पासी जन कल्याण सेवा समिति के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब
सरोजनीनगर-लखनऊ। महाराजा बिजली पासी जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष सुन्दर लाल रावत द्वारा मंगलवार को सरोजनीनगर के नटकुर मैदान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन में रंग, गुलाल और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रीना चौधरी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर है। पूर्व विधायक राधेलाल रावत ने कहा कि समाज में एकता और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू ने ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र कुमार पासी (बब्लू भइया) ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही असली सेवा है। पूर्व प्रधान राजेन्द्र यादव ने कहा कि ग्रामीण एकता से क्षेत्र का विकास संभव है, जबकि पूर्व प्रधान रामपाल रावत ने परंपराओं को सहेजने की जरूरत बताई। सर्वेश रावत ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों से आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। गुड्डू यादव ने युवाओं से समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया। विमला बहादुर ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से समाज और मजबूत होता है। वहीं बीडीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप रावत ने समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। इस मौके पर संतोष कुमार यादव, डॉ0 सुषमा रावत, प्रधान प्रतिनिधि पिपरसंड शिव कुमार सिंह चच्चू, प्रमोद सिंह, लाखन पासी आर्मी के संस्थापक सूरज पासी, किसान नेता ऋषि मिश्रा व देवता दीन मौजूद रहे। इस दौरान होली के गीतों पर लोगों ने जमकर आनंद लिया और एक-दूसरे फूलो की वर्षा कर शुभकामनाएं दीं। आयोजक सुन्दर लाल रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
