अमौसी गांव के चाकोलिया टोला में जलभराव, बीमारी का खतरा

May 15, 2026 - 20:40
 0  3
अमौसी गांव के चाकोलिया टोला में जलभराव, बीमारी का खतरा

मस्जिद जाने वालों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा हो रही परेशानी

सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर प्रथम वार्ड के अमौसी गांव स्थित चाकोलिया टोला में दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर लोग डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे से जूझ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि कई बार सभासद, नगर निगम, विधायक और सांसद तक शिकायत पहुंचाई गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
       स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस रास्ते पर जलभराव है, उसी मार्ग से मस्जिद जाने वाले नमाजी भी गुजरते हैं। गंदे पानी और फिसलन के कारण कई लोग गिर चुके हैं। यह रास्ता तीन मार्गों को जोड़ता है, इसलिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार देर से पहुंचने पर उन्हें स्कूल से वापस भी कर दिया जाता है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से जमा पानी के कारण बदबू, मच्छरों और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।