बिजनौर में युवक की सिर कूंच कर बेरहमी से हत्या
आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
सरोजनीनगर-लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में हत्या कर फेके गये एक युवक का खून से लथपथ शव शनिवार की सुबह खाली प्लाट में पड़ा मिला। हत्यारों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए सिर के साथ ही उसके सिर को भी ईट से कूंच दिया था। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को पड़ताल के दौरान घटना स्थल से बीयर व पानी की बोतल, नमकीन के पैटेक करीब एक दर्जन प्लास्टिक के गिलास पड़े मिली। घटना स्थल के पास ही युवक की बाइक खड़ी थी। जिससे युवक की पहचान की गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी कृष्णानगर रजनीष वर्मा व डीसीपी (दक्षिण) के साथ ही फाॅरेसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
बिजनौर थाना क्षेत्र के अषरफनगर-इठुरिया के डेरहवा मोहल्ले स्थित अपनी ननहिाल में रहने वाला सूरज कुमार गौतम उर्फ छोटू (28) वर्ष एसजीपीजीआई में संविदाकर्मी था। सूरज की मां केषाना और बड़ा भाई शुभम भी पीजीआई में ही संविदाकर्मी है। सूरज शुक्रवार की शाम करीब 08ः30 बजे अपनी मां केषाना को पीजीआई से घर लेकर आया और बिजनौर जाने की बात कहका वापस चला गया। लेकिन काफी देर तक वापस न लौटने पर केषाना ने रात करीब दस बजे सूरज को फोन किया तो उसने दस मिनट में घर पहुंचने की बात कहने के साथ ही हडबड़ी में फोन काट दिया। जिस पर केषाना को कुछ आशंका हुई तो उन्होंने दोबारा फोन मिलाया। जिस पर उन्हें फोन बंद मिला। इसके बाद पूरा परिवार रात भर सूरज की तलाश करता रहा लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की सुबह गांव में ही रहने वाले चक्की चालक मंशाराम शौच के लिए गये तो उन्हें सूरज झील के किनारे स्थित एक खाली प्लाट में मृत अवस्था में पड़ा दिखा। जिसपर उन्होंने मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी।
इनसेट-घटना स्थल 40 मीटर दूर पड़ा मिला शव
बिजनौर से अषरफनगर-इठुरिया जाने वाली सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर खाली प्लाट की नींव पर काफी मात्रा में खून और कुछ दूरी पर खून से सनी ईट पड़ी थी। देखने से ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने यहीं उसका सिर नींव पर रखकर ईट से कूच दिया होगा। इससे करीब 40 मीटर की दूरी पर शव पड़ा था जहां भारी मात्रा में खून था। खून से लथपथ नींव से शव तक जाने वाले रास्ते पर करीब आधा दर्जन स्थानों पर खून पड़ा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि हत्यारों से बचने के लिए सूरज भाग रहा होगा। जिससे रास्ते में खून गिरता गया।
इनसेट-प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
पुलिस सूत्रों की माने तो सूरज गांव स्थित किसी स्थान चार-चार घंटे बैठा रहता था। इससे आषंका व्यक्त की जा रही है कि हो सकता है कि किसी लड़की से सूरज का प्रेम-प्रसंग रहा होगा। इसलिए वह वहां बहुत अधिक समय तक बैठा रहता था। पुलिस भी प्रेम-प्रंसग के साथ ही शराब पीने के दौरान अचानक किसी बात को लेकर हुए विवाद में हत्या किये जाने के एगंल पर भी जांच कर रही है। बिजनौर प्रभारी कपिल गौतम कहा कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें जांच-पड़ताल में जुटी है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
इनसेट- आधा दर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
घटना के खुलासे के लिए जुटी बिजनौर पुलिस सुबह करीब दो दर्जन लोगों को बुलाकर पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने आशंका के आधार पर सूरज के परिचित एवं गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इनसेट: मां बोली- शराबी नहीं था सूरज
मृतक सूरज गौतम की मां केशाना बेटे की मौत के बाद बदहवास हैं। रोते-बिलखते हुए वह बार-बार यही कहती रहीं कि उनका बेटा नशेड़ी या शराबी नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि सूरज गलत संगत में होता तो उन्हें भी शक होता, लेकिन वह मेहनत से नौकरी करता था और परिवार का सहारा था। सूरज के पिता की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां के अलावा बड़ा भाई शुभम और विवाहित बहन प्रियंका हैं। सूरज, उसका भाई और मां तीनों एसजीपीजीआई में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। बेटे की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
