152वाँ ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ : समाधान, सम्मान और सेवा का अनुपम संगम

Jan 18, 2026 - 20:20
 0  15
152वाँ ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ : समाधान, सम्मान और सेवा का अनुपम संगम

द्वार तक पहुँची स्वास्थ्य सेवा: 75 नागरिकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण
प्रतिभा का सम्मान: 4 मेधावियों को साइकिल देकर किया गया प्रोत्साहित
शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल – एक संकल्प, एक परिवार, एक सरोजनीनगर

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवीखेड़ा, खरिका प्रथम में रविवार को 152वाँ ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ साप्ताहिक जनसंवाद शिविर भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह अभियान क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा निरंतर चलाया जा रहा एक अनूठा जनसेवा संकल्प है, जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, शिक्षा व खेल को प्रोत्साहन, स्वास्थ्य सेवाएँ तथा सामाजिक सम्मान को एक साथ जोड़ा जा रहा है।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आय प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन सहित कुल 16 प्रकरण प्रस्तुत किए, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। टेंडर पॉम हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 75 नागरिकों की आँखों की जाँच की गई, जिनमें से 38 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया।

गाँव की शान – मेधावियों का सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के चार मेधावी छात्र-छात्राओं आदर्श सिंह (89.6%), सौम्या भदौरिया (85.4%), अस्मिता वर्मा (77%) एवं अवंतिका मैसी (68.56%) को ‘गाँव की शान’ पहल के अंतर्गत साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।

युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से 166वें बॉयज यूथ क्लब एवं 101वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया तथा उन्हें क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम सहित विभिन्न खेलों की स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिकों राम प्रवेश, रविंदर चौहान, राम सुमन, देवी दयाल, कृष्णलाल, अर्चना बोहर, माधुरी देवी, मंजू पाण्डेय, माया देवी, सुरेश कुमार, जय सिंह, मीना देवी, सीमा देवी, किरण, रेनू सहित अन्य को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी उपस्थित ग्रामीणों को ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से ताज़ा एवं पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित यह साप्ताहिक जनसंवाद अभियान निरंतर सरोजनीनगर के हर गाँव-मोहल्ले तक पहुँचकर सेवा, समाधान और सम्मान की परंपरा को सशक्त बना रहा है।