शिक्षा ही साकार होगें सपने : शिव शंकर सिंह 

Apr 10, 2026 - 20:15
 0  9
शिक्षा ही साकार होगें सपने : शिव शंकर सिंह 

मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सरोजनीनगर-लखनऊ। वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ‘शंकरी’ ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खुली आंखों से देखे जाने वाले सपने ही साकार होते है और शिक्षा ही सपनों को साकार करने की शक्ति प्रदान करती है। इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वह कड़ी मेहनत व लग्न के साथ शिक्षा ग्रहण कर अपने क्षेत्र व माता-पिता का नाम रोशन करे। वह शुक्रवार को बंथरा स्थित प्रियंका बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 
इस मौके उन्हांने कहा कि ग्रामीण भारत देश की नींव है, जहां हमारी संस्कृति और शक्ति निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने, कड़ी मेहनत करने और अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा ही सपनों को साकार करने की शक्ति प्रदान करती है। कार्यक्रम के दौरान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक योगेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्या अनामिका सिंह, शिक्षिका संगीता, विनय दीक्षित, अचल कुमार, रमेश राजपूत, धूम सिंह, मोहित सिंह, सगगुरूशरण रावत, गुरूदयाल गौतम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे।