पीएनसी पर नाला निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप 

Apr 25, 2026 - 18:30
 0  4
पीएनसी पर नाला निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप 

अधूरे नाले के अन्दर पड़ा मलबा हटाने बिना ही जोड़ा जा रहा नाला 

बारिश में नाला चोक होने की आशंका 

सरोजनीनगर, संवाददाता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगी पीएनसी द्वारा अब नाला निर्माण में लारवाही बरती जा रही है। गौरी बाजार के दुकानदारों का आरोप है कि काफी लम्बे समय से अधूरे पड़े नाले के अन्दर पलबा पडा हुआ। लेकिन पीएनसी के कर्मचारियों द्वारा नाले के अंदर जमा मलबे को हटाए बिना ही निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों  ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर नाला साफ कर निर्माण शुरू किये जाने की मांग की गई है। 
                  स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से धीमी गति से चल रहा एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य अब लोकार्पण नजदीक आने के कारण तेजी से कराया जा रहा है। इसी जल्दबाजी में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। गौरी बाजार में हाईवे के नीचे दोनों किनारों पर बने नाले के अधूरे हिस्सों को जोड़ने का काम चल रहा है, लेकिन निर्माण से पहले नाले के अंदर जमा मलबे की सफाई किये बिना ही निर्माण किया जा रहा है और बेस बनाने में भी लापरवाही बरती जा रही है। व्यापारियों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुराने नाले की तुलना में नए नाले में कम सरियों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे इसकी मजबूती पर संदेह है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो पहली ही बारिश में नाला जाम हो सकता है और जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराते हुए मानकों के अनुसार काम सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।