आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों मुआवजा दे सरकार : राजेश सिंह
मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राहत व मुआवजे के लिए त्वरित सर्वेक्षण की मांग
सरोजनीनगर-लखनऊ। भारतीय किसान संघ के प्रदेश राजेश सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई असमय वर्षा तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों से जनहानि और भारी आर्थिक नुकसान की खबरें सामने आई हैं। विशेष रूप से किसानों को इस प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ा हैए जहां खड़ी फसलें बर्बाद होने से उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों के नुकसान का जल्द सर्वेक्षण कराकर राहत दिये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण गेहूं सरसों और दलहन जैसी फसलें खेतों में ही गिरकर नष्ट हो गईं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआए वहीं कच्चे मकानों और पशुधन को भी नुकसान पहुंचा है। इस आपदा के चलते प्रभावित परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने शासन से मांग की है कि नुकसान का जल्द सर्वेक्षण कराया जाएए ताकि वास्तविक स्थिति का आंकलन हो सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित मुआवजा नहीं मिला तो उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। स्थानीय प्रशासन द्वारा कुछ स्थानों पर राहत कार्य शुरू किए जाने की जानकारी मिली है लेकिन अभी भी कई इलाकों में मदद का इंतजार है। घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम के कारण इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैंए जिससे कृषि क्षेत्र पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार को त्वरित राहत के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाएं भी बनानी होंगी।
