पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
उन्नाव। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व. अजीत सिंह जी की 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्नाव स्थित अरोड़ा रिसॉर्ट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे डॉ. सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. अजीत सिंह जी के जनसेवी व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा अजीत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तकनीकी शिक्षा एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के अपने संकल्पों को आगे बढाते हुए डॉ. सिंह ने मां पीतांबरा ट्रस्ट के माध्यम से उन्नाव 10 गर्ल्स कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया। विधायक ने बताया कि, इस पहल से बेटियां आधुनिक संसाधनों से जुड़ेगी, साथ ही समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए एक सशक्त आधार भी बनेगी।
इस अवसर पर शकुन सिंह, शशांक शेखर सिंह जी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व एमएलसी रंजीत सिंह जी, विधायक श्रीकांत कटियार, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, अमन सिंह सेंगर, प्रवीण मिश्रा भानू, प्रवेश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, पी. के. मिश्रा, सौरभ सिंह मोनू, राज कुमार सिंह, शंकरी सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, के.एन. सिंह, मनोज सिंह, गंगा राम अंबेडकर, आशु शुक्ला, सुभास पासी, भुवनेंद्र सिंह 'मुन्ना' एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
