संवेदनशीलता की मिसाल: संकट में परिवार को मिला डॉ0 राजेश्वर सिंह का सहारा

Apr 3, 2026 - 21:51
 0  5
संवेदनशीलता की मिसाल:  संकट में परिवार को मिला डॉ0 राजेश्वर सिंह का सहारा

अर्चना रावत के पिता के इलाज हेतु की मदद, नेहा दीदी और आनंद भईया ने भी दिया भरोसा

सरोजनीनगर। क्षेत्र में मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। गांव सहीजनपुर निवासी श्रीमती अर्चना रावत के परिवार पर हाल ही में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उनके पिता की तबीयत गंभीर होने के चलते इलाज जारी था, वहीं कुछ दिन पहले उनका ऑपरेशन भी हुआ था। इसी बीच उनके भाई का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया, जिससे परिवार पूरी तरह से आर्थिक और मानसिक संकट में आ गया। इस कठिन समय में दवाइयों की व्यवस्था करना भी परिवार के लिए बड़ी समस्या बन गई थी। इस स्थिति की जानकारी मिलने पर माननीय भईया जी ने तत्परता दिखाते हुए अर्चना रावत को अपने कार्यालय बुलाया और उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मदद के चलते अर्चना रावत अपने पिता के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयां खरीद सकीं। इस दौरान नेहा दीदी और आनंद भईया ने भी परिवार को हर संभव सहयोग और भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे परिवार के साथ खड़े रहेंगे।इस मौके पर अर्चना रावत ने भावुक होकर बताया कि यह सहयोग उनके लिए सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक बड़ा संबल और भरोसा है कि कठिन समय में जनप्रतिनिधि उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह इस सहयोग को कभी नहीं भूलेंगी और भविष्य में भी मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगी। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि न केवल विकास कार्यों में सक्रिय हैं, बल्कि लोगों के दुख-दर्द में भी बराबर सहभागी बन रहे हैं। उन्होंने माननीय भईया के इस कार्य को जनसेवा की सच्ची मिसाल बताया।