20 घंटे से अंधेरे में डूबे बनी उपकेंद्र के दो दर्जन गांव

Apr 8, 2026 - 20:04
Apr 8, 2026 - 20:08
 0  2
20 घंटे से अंधेरे में डूबे बनी उपकेंद्र के दो दर्जन गांव

आंधी-तूफान के बाद गुल हुई थी बिजली, पानी को तरसे ग्रामीण

सरोजनीनगर-लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र के बनी स्थित पावर हाउस से पोषित हरौनी फीडर के करीब दो दर्जन गांव पिछले 20 घंटे से अंधेरे में डूबे हैं। मंगलवार रात आए तेज आंधी-तूफान के दौरान गुल हुई बिजली बुधवार सुबह कुछ देर के लिए बहाल हुई, लेकिन चार घंटे बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई। लगातार बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर पेयजल संकट गहरा गया है।
          उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम आए तेज तूफान के दौरान बनी, मिर्जापुर, कल्लनखेड़ा, दयालखेड़ा, लतीफनगर, हरौनी, गोड़वा, रहीमनगर-पड़ियाना, पिपहरी, सबसुखखेड़ा, बहजनामऊ दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 08 बजे बिजली और एक बजे फिर ठप हो गई। इसके बाद से विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि पावर हाउस और एसडीओ को कई बार फोन कर विद्युत आपूर्ति बहाल होने की जानकारी मांगी गई। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से सबमर्सिबल पंप भी बंद पड़े हैं, जिससे पानी के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं गर्मी के मौसम में रातभर अंधेरे और उमस ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आपूर्ति बहाल होने में देरी हो रही है। ग्रामीणों में इसको लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आंधी-तूफान के कार