जहानाबाद में लगा 141वां ‘आपका विधायक - आपके द्वार’ शिविर
स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान - विधायक राजेश्वर सिंह के एक ही शिविर में जनकल्याण की त्रिवेणी
सरोजनीनगर-लखनऊ। सरोजनीनगर की मिट्टी में सेवा की जो गंध बसी है, वही हर रविवार को एक नई कहानी लिखती हैकृसंवाद की, समाधान की और सम्मान की। इसी सतत परंपरा के अंतर्गत रविवार को ‘आपका विधायक - आपके द्वार’ अभियान का 141वां शिविर ग्रामसभा जहानाबाद में आयोजित हुआ। ग्राम के खुले आकाश तले जब विधायक कार्यालय, जनता और सेवा एक साथ जुड़े, तो वह दृश्य केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र के जीवंत स्वरूप का प्रतीक बन गया।
जहानाबाद में रविवार को जनभावनाओं का मेला लगा। लोग अपनी समस्याएँ लेकर आए और समाधान लेकर लौटे। प्रधानमंत्री आवास योजना, हैंडपंप, सड़क, नाली और सोलर लाइट जैसी स्थानीय समस्याओं से जुड़ी कुल 30 शिकायतें और सुझाव प्राप्त हुए, जिनका तत्काल संज्ञान लेकर निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। यह शिविर सुनवाई का नहीं, बल्कि समाधान का भरोसा देने वाला मंच बन गया। जनकल्याण के इस प्रयास में स्वास्थ्य भी एक अहम आधार रहा। सन आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 95 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 35 का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, 60 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया गया और 50 ज़रूरतमंदों को निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। साथ ही 2 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ा गया। इस पहल ने साबित किया कि सरोजनीनगर का हर नागरिक सुरक्षित, स्वस्थ और समर्थ बने, यही अभियान का लक्ष्य है। ‘गाँव की शान’ पहल के तहत चार मेधावी छात्र-छात्राएँ कृरोली, निधि गौतम, मोहित और अंजलि को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल अंकों का नहीं, बल्कि उस उजले भविष्य का अभिनंदन था जो गाँवों से निकलकर देश को नई दिशा देने का हौसला रखता है।
शिविर में युवा सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिली। जहानाबाद में 90वां गर्ल्स यूथ क्लब तथा 153वां और 154वां बॉयज़ यूथ क्लब गठित किए गए। इन क्लबों को कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट किटें प्रदान की गईं ताकि गाँव का हर युवक न केवल खेलों में आगे बढ़े, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व के गुणों से भी सशक्त बने। अब तक सरोजनीनगर क्षेत्र में कुल 244 यूथ क्लबों का गठन हो चुका है, जिससे यह क्षेत्र युवा सशक्तिकरण का मॉडल बन गया है। ग्राम समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इनमें मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, सभासद बृजेश कुमार, सेक्टर संयोजक शिव सागर सिंह, बूथ अध्यक्ष शिव प्यारी रावत, मंडल मंत्री बीना श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, विकास सिंह, आकाश सिंह, अंकित सिंह, मोनू, अमरजीत, विक्रम सिंह, राजरानी, राजकुमारी, मंजू, किरन, नीतू, सुशीला, कृष्णावती, गिरधारी, गंगा प्रसाद सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। यह सम्मान उनके उस सतत योगदान का प्रतीक है जो गाँव की प्रगति को जनांदोलन में बदल देता है। शिविर का एक मानवीय पहलू ताराशक्ति निःशुल्क रसोई रही, जिसके माध्यम से उपस्थित सभी ग्रामीणों को ताज़ा और पौष्टिक भोजन परोसा गया। यह भोजन केवल अन्न नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का प्रसाद था जो हर शिविर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसेवा दृष्टिकोण को जीवंत करता है। ‘आपका विधायक - आपके द्वार’ शिविर यह संदेश दोहराता है कि विकास केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि संवाद और संवेदना से संभव होता है। जहानाबाद का यह शिविर इस अभियान का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्माकृजनभागीदारी और जनसेवाकृका प्रतीक बन गया।
