टीम डाॅ0 राजेश्वर सिंह द्वारा निःशुल्क चश्मा वितरित
सरोजनीनगर-लखनऊ। हरौनी गांव के मजरा शिवदीन खेड़ा में रविवार को बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजेश्वर सिंह के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई शिविर में ग्रामीणों की आंखों की निःशुल्क जांच कराई गई थी। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए चश्मों की व्यवस्था की गई।
विधायक राजेश्वर सिंह के सौजन्य तथा भाजपा मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी संदीप कुमार के विशेष प्रयासों से शिवदीन खेड़ा के बुजुर्गों को चश्मे वितरित किए गए। चश्मा मिलने के बाद बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने इस पहल के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीरकांत, सुरेश नाई, कल्लू, नागेंद्र शुक्ला, छोटू रावत, हरी शर्मा, रमेश शर्मा, जय देवी, श्यामा तथा दयालु शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। गांव वासियों ने जनसेवा के इस कार्य के लिए विधायक राजेश्वर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो रहा है।
