सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में भव्य भंडारे का आयोजन
1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, उद्यमियों ने निभाई सामाजिक सहभागिता
सरोजनीनगर-लखनऊ। सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र निर्माता संघ (सिमा) द्वारा बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द के इस आयोजन में उद्यमियों, श्रमिकों तथा स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और 1500 से अधिक लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया।
भंडारे का शुभारंभ सिमा के महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संघ के संयुक्त सचिव रजत गुलाटी, वरिष्ठ सदस्य नीलमणि वार्ष्णेय, अशोक चावला सहित अनेक उद्यमी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा भी शामिल हुए। इस अवसर पर रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि उद्योग जगत की प्रगति के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक दायित्वों का निर्वहन करना भी आवश्यक है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। वहीं रजत गुलाटी ने कहा कि सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्र का प्रत्येक उद्यमी एक परिवार की तरह है और यह भंडारा उसी एकजुटता का प्रतीक है। नीलमणि वार्ष्णेय और अशोक चावला ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी उद्यमियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी और शीतल मट्ठे का प्रसाद वितरित किया गया।
इनसेट: सामाजिक समरसता का बना संदेश
