सफाई योद्धाओं को मिला सम्मान, नगर पंचायत ने बांटे कंबल

Jan 17, 2026 - 21:11
Jan 17, 2026 - 21:12
 0  10
सफाई योद्धाओं को मिला सम्मान, नगर पंचायत ने बांटे कंबल

बंथरा नगर पंचायत में 150 सफाई कर्मचारियों को किया गया कंबल वितरण

लखनऊ। नगर पंचायत बंथरा में शनिवार को शीतलहर को देखते हुए सफाई कर्मचारियों के सम्मान एवं सहयोग के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अधिकारी बंथरा तथा चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत द्वारा नगर पंचायत के 150 सफाई योद्धाओं को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को सराहा गया।
       नगर पंचायत अधिकारी स्वेता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की रीढ़ हैं, जिनकी मेहनत से नगर स्वच्छ और स्वस्थ रहता है। भीषण ठंड, गर्मी या बरसात, हर मौसम में सफाई योद्धा बिना रुके अपनी ड्यूटी निभाते हैं। नगर पं

चायत उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और भविष्य में भी उनके हित में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान नगर पंचायत की प्राथमिकता है। कंबल वितरण इसी सोच का एक छोटा सा प्रयास है, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने कर्मचारियों से स्वच्छता कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जारी रखने की अपील की।              
              चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत ने अपने संबोधन में कहा कि सफाई योद्धा समाज के सच्चे नायक हैं, जो अपने कार्य से नगरवासियों को बीमारियों से बचाते हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत और जनप्रतिनिधि हमेशा सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। रंजीत रावत ने कहा कि नगर की साफ-सफाई बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे अहम है और उनके बिना किसी भी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में सफाई कर्मचारियों के लिए और भी कल्याणकारी योजनाएं लाई जाएंगी।  कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों ने नगर पंचायत और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।