एमएलसी चुनाव के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
भाजपा नेता शंकरी सिंह के आवास पर किया बूथवार तैयारियों पर मंथन, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर
भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से किया संवाद
सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को एमएलसी चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इसके तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’ के आवास पर संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें बूथवार मतदाताओं की स्थिति, चुनावी तैयारियों और मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। विधायक ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इसी क्रम में एसकेडी अकादमी में प्रधानाचार्य बीएस वाही, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सदस्यों के साथ बैठक की गई। इसमें चुनाव की तैयारियों, मतदाता जागरूकता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। विधायक ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी संपर्क कर उनके सुझाव प्राप्त किए। अभियान के दौरान सीको कॉलेज नारायणपुर के सुमित बत्रा, एमजीएसटी कॉलेज शिवपुरा के सीएल शेखर, गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज बिजनौर रोड के सोमिल कुशवाहा, श्री आदर्श पटेल इंटर कॉलेज ऐन के सुनील वर्मा, बाल विद्या निकेतन इंटर कॉलेज आलमबाग नहर के योगेंद्र सिंह, अवध कॉलेजिएट दरोगाखेड़ा के सर्वजीत सिंह और आदर्श ग्रामीण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नीवां के आरएस चौरसिया समेत कई संस्थानों के प्रतिनिधियों से संवाद किया गया। इसके अलावा गजोधर प्रसाद स्कूल पहाड़पुर, केवल पत्ती डिग्री कॉलेज किशुनपुर कौड़िया, महाराजा बिजली पासी डिग्री कॉलेज आशियाना, राधेलाल साहू इंटर कॉलेज बेहटा, एसआरपीएस अवध पब्लिक स्कूल कटिबगिया, शिवानी पब्लिक स्कूल रामगढ़ी, एलआरएसएस इंटर कॉलेज बंथरा, आर्यकुल कॉलेज बिजनौर और राम प्रसाद बिस्मिल डिग्री कॉलेज काकोरी के प्रतिनिधियों से भी संपर्क किया गया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, दलबहादुर सिंह, मोहित तिवारी, मुकेश शर्मा, लवलेश सिंह, राजेश सिंह, अंकित गुप्ता और राजकुमार पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
