2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, व्यापारी वर्ग को जोड़ने पर जोर
लखनऊ। कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव संतोष सेठिया ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, मतदाता पंजीकरण अभियान और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा जनपद लखनऊ के प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को देखते हुए पुराने मतदाताओं के नामों की जांच कराई जाएगी तथा नए स्नातक मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल कराए जाएंगे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारी वर्ग के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने संकल्प लिया कि वे क्षेत्रीय दुकानदारों और व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के समर्थन में मतदान करने की अपील करेंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, प्रदेश सचिव महेश सिंह लोधी, लखनऊ मंडल प्रभारी शुभम राय, सहदेव शर्मा, राजेश राय, लालचन्द्र यादव, उमाशंकर गुप्ता, नुरूल हुदा, रवि वर्मा, अभिषेक, विशाल श्रीवास्तव, आनंद रस्तोगी, इमरान अहमद, राजकुमार गौतम, अरशद अली फारूखी, कमलेश गौतम एवं अंकुर रस्तोगी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।