अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लगा रक्तदान शिविर
सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
स्काई पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में उमड़े कार्यकर्ता व युवा
सरोजनीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सोमवार को पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव व कुमार दुर्गेश सिंह यादव 'सोनू' के सौजन्य से स्काई पब्लिक स्कूल परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा जी, जिलाध्यक्ष जय सिंह ‘जयंत’ जी, जिला महासचिव शब्बीर खान जी, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव जी, राजेंद्र यादव जी, अमित कुमार दुबे (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छात्र सभा), शिव कुमार ‘टाइगर’ (जिलाध्यक्ष, युवजन सभा), ज्ञानेंद्र कुमार ‘ज्ञानू’ (जिलाध्यक्ष, मजदूर सभा), प्रथम PDA यात्री राम अवतार धीमन जी, अजय प्रताप बिन्नू वरिष्ठ नेता ,सुरेश रावत पूर्व पार्षद,ललिता राजपूत जी, ऋतु अग्रवाल जी, वीना रावत जी, अजीत यादव ‘पवन’ जी, रामबाबू चौरसिया जी, हरिपाल यादव जी, संदीप पटेल जी, जगमोहन यादव जी, विनोद शुक्ला जी पूर्व प्रधान, संतोष यादव जी, कैप्टन यादव जिला पंचायत सदस्य, प्रदीप यादव जी, अनुराग यादव जी, इमरान खान जी, मोहम्मद ताहा जी, शुभम दीक्षित जी, इंद्रेश यादव जी, अजय लोधी जी, उत्कर्ष मिश्रा जी, अनुराग यादव,भानु यादव जी, तहजीबुल रब जी, शैलेन्द्र शर्मा जी, राजेश सिंह बिष्ट जी, ललित रावत जी, गजेन्द्र सिंह दीवान जी, शैलेन्द्र यादव जी रोहित यादव,सहित अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
