जनता का विश्वास ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पूंजी : शंकरी सिंह

Jan 18, 2026 - 18:14
Jan 18, 2026 - 20:57
 0  21
जनता का विश्वास ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पूंजी : शंकरी सिंह

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर समर्थकों का किया सम्मान

सरोजनीनगर-लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’ ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है और जनता का विश्वास ही किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने सभी दलों के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरोजनीनगर की पहचान भाईचारे और सामाजिक समरसता से है, जिसे आगे भी बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। श्री शंकरी सिंह रविवार को बनी स्थित एक निजी लॉन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रबुद्धजनों एवं समर्थकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए यह बात कह रहे थे।

            इस अवसर पर राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक एकता की मिसाल देखने को मिली। समारोह में न केवल भाजपा, बल्कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवं कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के समर्थकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में दलीय आस्थाएं टूटती नजर आईं और क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं युवाओं की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर सभी को मिलकर एकजुट प्रयास करने की आवश्यकता है। पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रदीप सिंह ने कहा कि शंकरी सिंह सच्चे अर्थों में जनसेवक हैं और उन्हें किसी बड़े दायित्व पर देखना क्षेत्र की जनता की अपेक्षा है। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रदीप सिंह ने कहा कि शंकरी सिंह सच्चे अर्थों में जनसेवक हैं और उन्हें किसी बड़े दायित्व पर देखना क्षेत्र की जनता की अपेक्षा है। ब्लाक प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शंकरी सिंह का जनसरोकार और संघर्षशील व्यक्तित्व उन्हें उच्च पद के लिए पूर्णतः योग्य बनाता है। अवध बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि शंकरी सिंह जैसे ईमानदार और जनप्रिय नेता को भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। बंथरा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें किसी महत्वपूर्ण पद पर देखना चाहती है और उनका नेतृत्व विकास को नई दिशा देगा। पार्षद प्रतिनिधि मनोज रावत ने कहा कि शंकरी सिंह सच्चे जनसेवक हैं और उन्हें उचित मंच व दायित्व मिलना समय की मांग है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश कुमार गौतम ‘प्रमोद’ ने कहा कि शंकरी सिंह के अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें किसी ऊँचे पद पर आसीन देखना क्षेत्रवासियों की आकांक्षा है। सदगुरू शरण रावत ने कहा कि शंकरी सिंह की सेवा भावना और सरलता उन्हें बड़े दायित्व के योग्य बनाती है और भविष्य में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका में देखना सभी की कामना है। समारोह के अंत में आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस स्वागत समारोह ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सामाजिक एकता और क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

                  इस अवसर पर पूर्व पार्षद मुन्ना लाल कुरील, प्रधान चकौली दीनदयाल रावत, प्रधान हरौनी समरसेन गौतम, प्रधान फतेहगंज वेद प्रकाश गौतम, प्रधान कल्ली पूरब रामखेलावन रावत, प्रधान खुर्रमपुर कल्लू रावत, पूर्व प्रधान गोदौली सत्य नारायण रावत, पूर्व प्रधान भटगांव बेचालाल गौतम, पूर्व प्रधान निजामपुर मझिगवा हनुमान रावत, पूर्व प्रधान गढ़ी चुनौटी मुन्नी लाल रावत, पूर्व प्रधान दिघिया देशराज रावत, पूर्व प्रधान निजामपुर मझिगवा हनुमान रावत, पूर्व प्रधान अहममाऊ राकेश रावत, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह बबलू, पूर्व प्रधान सरायसहजादी राजेश सिंह, पूर्व प्रधान भटगांव जीतू यादव, प्रधान गोंदौली नीरज साहू, प्रधान गढ़ी चुनौटी रितेश सिंह, पूर्वप्रधान ईंटगांव शशि कांत तिवारी, प्रधान सकरा दिलीप मौर्य, प्रधान ईंटगाव मोलेपाल, पूर्व प्रधान मीरानपुर पिनवट राजकुमार लोधी, प्रधान अन्दपुर देव जयकरन लोधी, प्रधान बनी रमेश गुप्ता, प्रधान परवर पक्षिम अनिल यादव, पूर्व प्रधान मीरानपुर पिनवट विनोद शर्मा जी, पूर्व प्रधान गढ़ी चुनौटी रामखेलावन रावत जी, पूर्व प्रधान भौकापुर संतोष लोधी जी, प्रधान सैदपुर पुरही मुरली दीक्षित, प्रधान भदोई कामेंद्र मौर्य, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा शिवेन्द्र विक्रम साही, उपाध्यक्ष मध्य अवध बार एडवोकेट पवन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम भारती, मंडल अध्यक्ष सरोजनी नगर विवेक राजपूत, मंडल अध्यक्ष अर्जुनगंज मोहित तिवारी, प्रधान ऐन सुनील वर्मा, पूर्व प्रधान मवई पड़ियाना राजेश वर्मा, पूर्व प्रधान पहाड़पुर सुजीत सिंह दऊवा, सरदार जगदीश सिंह, शिवकुमार सिंह चच्चू, पूर्व प्रधान इंदवारा धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता सुभाष पासी, उप विजेता पूर्व पार्षद प्रत्याशी विनोद धीमान, कवि सोहन लाल अपराधी, कवि कृष्ण कुमार मौर्य सरल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरौनी माखन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गढ़ी चिनौटी अंचल गौतम, क्षेत्र पंचायत सदस्य ख़सरवारा राहुल गौतम, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य दादूपुर नन्हे सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीवा आशीष रावत, राहुल गौतम, सज्जन पाल, शिव भगवान सिंह, पूर्व प्रधान बेहटा पुनीत रावत, एडवोकेट किरन सिंह सहित हजारों की संख्या में वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।