सशक्त और स्वस्थ बंथरा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन

Jun 21, 2026 - 19:38
 0  4
सशक्त और स्वस्थ बंथरा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन

नगर पंचायत कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

सरोजनीनगर-लखनऊ। स्वस्थ शरीर, मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को कैंप कार्यालय नगर पंचायत बंथरा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र दर्जनों लोगों ने योगाभ्यास किया गया।
       इस अवसर पर कवि प्रभाकर शुक्ला ने योगाभ्यास सत्र का संचालन किया। उनके मार्गदर्शन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, समृद्ध और जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग न केवल शरीर को निरोगी बनाता है, बल्कि मन को भी संयमित एवं एकाग्र करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि बंथरा विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य, संस्कृति और भारतीय परंपराओं के प्रति भी पूरी तरह सजग और समर्पित है। नगर पंचायत बंथरा परिवार को इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन रामावती रावत, चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत, अधिशासी अधिकारी श्वेता सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, सभासद आशीष गौतम, हंसराज रावत, श्रीमती कुसुम देवी, प्रदीप रावत, अर्जुन रावत, अरविंद गौतम, मोहित रावत, अंकित रावत, सुभाष रावत, पिंटू रावत, आकाश रावत, ललित रावत, अर्जुन गौतम, आंसू गौतम, राम रतन, नीरज गौतम, बृजेश रावत, शंकर रावत तथा दीपू गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।